Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

5वें चरण के लोकसभा संसदीय व गांडेय विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के पोस्टल बैलेट से मतदान के पहले दिन पड़े 51 वोट

# POLL DAY 25 MAY 2024

चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त मतदाता तथा आवश्यक सेवाओं के मतदाता के पोस्टल बैलेट से मतदान के तीसरे दिन 51 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया । जिन संसदीय क्षेत्र में 5वें चरण में लोकसभा चुनाव होना है वहां के मतदाता जिनकी चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्ति है उनके लिए एसडीओ कार्यालय धालभूम तथा आवश्यक सेवाओं के मतदाता के लिए आईटीडीए कार्यालय में मतदान केन्द्र बनाये गए हैं ।

एसडीओ कार्यालय स्थित मतदान केन्द्र में चतरा संसदीय क्षेत्र के 7, कोडरमा के 7, हजारीबाग के 29 तथा गांडेय विधानसभा क्षेत्र के 2 मतदाताओं ने मतदान किया । साथ ही आवश्यक सेवाओं के 6 मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

About Author