Categories

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

8 करोड़ कैश, 20 करोड़ के जेवरात, 3 दिन तक चली रेड में और क्या मिला?

धनबाद : धनबाद में बुधवार को कोयला व्यवयायी अनिल गोयल और दीपक पोद्दार के आवास, होटल, हार्डकोक भट्टा समेत 40 ठिकानों पर आयकर विभाग ने एक साथ दबिश दी थी. बुधवार को शुरू हुई आईटी की रेड शुक्रवार रात तक जारी रही.अधिकारी 50 वाहनों में पहुंचे थे. सभी जगह दो से तीन वाहन में 5-5 सदस्य टीम ने दबिश दी थी. दीपक पोद्दार के जोड़ाफाटक आवास, गोविंदपुर वेडलोक होटल, कल्याणी उधोग हार्डकोक भट्टा, अनिल गोयल के मनईटांड़ आवास, होटल, तेतुलिया, निरसा हार्डकोक भट्टा में तलाशी ली.

इसके आलवे राजगंज, तेतुलमारी, कपूरिया सहित अन्य हार्डकोक भट्टा में भी जांच की. साथ ही सुरेश चौधरी,मन्नू सिंह के आवास में आईटी टीम ने छापेमारी की.शुक्रवार रात सभी स्थानों से आईटी की टीम जांच पूरी कर ली. सूत्रों के मुताबिक, तीन दिन तक चली रेड में 8 करोड़ नगद,15 से 20 करोड़ के जेवरात, 12 बैंक लॉकर, 300 करोड़ के अघोषित निवेश की जानकारी मिली है.इनकम टैक्स को कम कीमत पर कोयला लेकर अधिक दाम पर कोयला बेचने का साक्ष्य मिले थे, जिसके आधार पर छापेमारी की कार्रवाई की गई. आयकर विभाग की टीम को करीब 41.81 करोड़ रुपये टैक्स चोरी के साक्ष्य मिले हैं.

आयकर विभाग की टीम ने नगदी और जेवरात जब्त कर लिए. कई कागजात भी जब्त किए हैं. कागजात जब्त करने के बाद आईटी की टीम उनकी गहनता से जांच करेगी. अगर जांच के बाद टीम को कुछ शक होता है तो अनिल गोयल और दीपक पोद्दार को अपने ऑफिस में बुलाकर पूछताछ भी करेगी.

About Author