Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में जन समस्याओं को लेकर हुई बैठक, शामिल हुए झापा केंद्रीय सचिव महेंद्र जामुदा

पश्चिम सिंहभूम: मनोहरपुर विधानसभा के अंतिम छोर में स्थित सुदूर जलासार पंचायत के पोड़ोगेर गाँव में सुसारन डहाँगा की अध्यक्षता में एक बुद्धजीवी लोगों के साथ झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह अधिवक्ता महेंद्र जामुदा की बैठक हुई, जिसमें पोड़ोगेर, लुपुकेल, टुटीकेल, कुरसी, बमनोम, किता बन्दु गाँव से लोग उपस्थित हुए।

बैठक में सभी ने कहा कि क्षेत्र में विकास की गति बहुत ही धीमी है, साथ यह भी कहा गया कि यह क्षेत्र मनोहरपुर विधानसभा मे आता है, पर पंचायत बदगाँव प्रखण्ड में और विधायक या सांसद या फिर उनके प्रतिनिधि क्षेत्र का भ्रमण न के बराबर करते हैं। चुनाव पहुंचने पर सुनहरे सपने दिखाते हैं और भूल जाते हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना सही समय पर हम लोगों के पास नहीं पहुंच पाता है, और पहुंचता भी है तो बहुत लेट हो चुका रहता है। ऐतावा बरोभैया ने कहा कि हमारे क्षेत्र में एक भी हाई स्कूल नहीं है।

आठवां वर्ग के बाद सभी सक्षम छात्र एवं छात्राएं बंदगांव, खूंटी या रनिया चले जाते है, और जो असक्षम है वह पलायन कर जाते हैं, इनको रोकने के लिए सरकार को उचित कदम उठाने की आवश्यकता है। बैठक में सभी ने इस बार झारखंड पार्टी को साथ देने पर जोर दिया और कहा इस बार बदलाव होगा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष नितिन जामुदा,जूनुस डहाँगा, सुशील डहाँगा, प्रकाश सोय, मसीदास डहाँगा, मेन्सन सोय, सुगन्थ सिरुम, बिजय होरो, जुनास सोय,प्रकाश मुन्डरी,आनंद मसीह, सामुएल तोपनो, अन्तिपास तोपनो, सुषमा तोपनो, सिलमनी गुड़िया, बेन्जामिन केरकेट्टा अधिगम उपस्थित हुए।

About Author