Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत खास महल सदर अस्पताल के बाहर 407 वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही नर्स की दर्दनाक मौत

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत खास महल सदर अस्पताल के बाहर 407 वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही 38 वर्षीय नर्स शशि कला सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल के चिकित्सको और नर्सो ने मुआवजे की मांग को लेकर पूरी तरह से सदर अस्पताल के कार्य को ठप कर दिया।

नर्स शशिकला सिंह अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर नाइट शिफ्ट में काम करने के लिए सदर अस्पताल आ रही थी तभी तेज गति से आ रहे 407 वाहन ने नर्स दंपति को अपनी चपेट में ले लिया जिससे घटनास्थल पर ही नर्स शशिकला सिंहा की दर्दनाक मृत्यु हो गई और उनके पति शैलेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए जानकारी मिलते ही अस्पताल के सारे कर्मचारी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया,

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने 407 वाहन और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है इधर आक्रोशित चिकित्सकों और नर्सो ने मुआवजे की मांग को लेकर अपने कार्य को पूरी तरह से ठप कर दिया जानकारी देते हुए अमृत नर्स के पति शैलेंद्र प्रसाद ने बताया कि अस्पताल छोड़ने के दौरान 407 वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें उनकी पत्नी की घटनास्थल पर मौत हो गई और वे घायल हो गए।

घटना से आक्रोशित चिकित्सको, नर्सों समेत पूरे अस्पताल के कर्मचारियों ने 50 लाख मुआवजा और एक सरकारी नौकरी की मांग को लेकर अस्पताल के पूरे काम को ठप कर दिया जानकारी देते हुए नर्स रानी कुमारी सिंह ने कहा कि एक दर्दनाक घटना अस्पताल के बाहर घटी है ऐसे में जब तक मृतका के परिजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी पर सहमति नहीं बनेगी काम को पूरी तरह से ठप कर दिया गया है।

About Author