Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

पटना में तैयार की गई थी JSSC-CGL परीक्षा के पेपर लीक की योजना, दलालों ने…

पैसा देने के बाद छात्रों को उनका शैक्षणिक प्रमाण पत्र (Educational Certificate) लौटाना था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पेपर लीक (Paper Leak) की पूरी योजना पटना में तैयार हुई थी या रांची में। इसके बारे पता लगाया जा रहा है।JSSC-CGL परीक्षा के पेपर लीक की योजना अत्यंत शातिराना अंदाज में तैयार की गई थी। इस मामले में पुलिस को आरंभिक जांच में कुछ अहम तथ्य मिले हैं। जानकारी मिली है कि प्रश्न पत्र बेचने और परीक्षा पास कराने में जो डील हुई थी, उसमें दलालों ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र अपने पास सुरक्षा के तौर पर रख लिये थे।

पैसा देने के बाद छात्रों को उनका शैक्षणिक प्रमाण पत्र लौटाना था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पेपर लीक (Paper Leak) की पूरी योजना पटना में तैयार हुई थी या रांची में। इसके बारे पता लगाया जा रहा है। यह अनुसंधान के बाद ही पुलिस के लिए स्पष्ट ही पायेगा, पुलिस ने युधवार को छापेमारी के चाद इस केस में दो संदिग्धों को नगड़ी से हिरासत में लिया था।इन दोनों से पुलिस की पूछताछ जारी है। दोनों बिहार भागने वाले थे।

दो की तलाश में टीग गयी पटना
इधर, दो अन्य लोगों की तलाश में पुलिस को एक टीम को पटना भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, पेपर लीक का मामल्व सुनियोजित था। इसके लिए पहले से योजना तैयार कर छात्रों को परीक्षा पास कराने के नाम पर दलाली के द्वारा संपर्क किया जा रहा था, पुलिस को इस केस में कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता की जानकारी मिली है, जिसके बारे पुलिस सत्यापन कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

A plan was prepared to leak JSSC-CGL exam paper in Patna, the brokers…

About Author