Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर सहित राज्य भर मे आजसू पार्टी ने स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप मे मनाया

जमशेदपुर राज्य भर मे आजसू पार्टी ने अपने स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप मे मनाया, जमशेदपुर के सोपोडेरा फुटबाल मैदान मे भी बलिदान दिवस मनाया गया, जहाँ झारखण्ड आंदोलनकरियों को सम्मानित किया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस मौजूद रहे, इस दौरान बड़ी संख्या मे पार्टी के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे, तमाम झारखण्ड आंदोलनकारीयों को यहाँ शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया, मौके पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने इस दौरान कहा की आजसू पार्टी बलिदानियों की पार्टी है, और बलिदान से ही झारखण्ड का निर्माण हुआ है, और इस कारण पार्टी अपने स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप मे ही मनाती है।

वहीँ वर्तमान झारखण्ड सरकार एवं जुगस्लाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी पर टिप्पणी करते हुए कहा की जिस प्रकार झामुमो की सरकार शुरुवात से केवल जनता को झूठ बोलकर बरगला रही है ठीक उसी प्रकार वर्तमान विधायक मंगल कालिंदी ने भी एक विकास कार्य को पूर्ण नहीं किया था, इस कारण अब इस बार के विधानसभा चुनाव मे क्षेत्र की जनता उन्हें माकूल जवाब देगी।

About Author