Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

झारखंड से आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो अपनी पत्नी के साथ पहुंचे, अयोध्या में सितारों का जमावड़ा

अयोध्या में श्रीराम लगा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश-विदेश के दिग्गज लोगों का पहुंचना जारी है। झारखंड से एनडीए में शामिल आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो भी अयोध्या में मौजूद हैं। उन्होंने अपनी पत्नी और क्रिकेट लिजेंड अनिल कुम्बले के साथ फोटो X पर शेयर की है। साथ ही पोस्ट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा है- श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक समारोह में शामिल होने अयोध्या पहुंचा। इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले जी से भी मुलाकात हुई।

अयोध्या में विशिष्ट अतिथियों का आगमन शुरू है। श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंच चुके हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे , फिल्मी सितारों में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार, रजनीकांत, कंगना रनौत, जैकी श्राफ, रणवीर कपूर आलिया के साथ, विक्की कौशल कैटरीना के साथ, क्रिकेटर सचिन तेन्दुलकर, अनिल कुम्बले, रवीन्द्र जडेजा, प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन, अनुराधा पोडवाल, सोनू निगम, मालिनी अवस्थी, बिजनेस लिजेंड मुकेश अम्बानी पत्नी नीता अम्बानी, अनिल अम्बानी भी पहुंचे, ‘रामायण’ धारावाहिक के ‘राम’ अरुण गोविल, झारखंड से आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो पत्नी संग, राज्यसभा सांसद डॉ सुभाष चन्द्रा मौजूद बाबा बागेश्वर धान धीरेन्द्र शास्त्री, बाबा रामदेव समेत ढेरों विशिष्ठ अतिथि अयोध्या में मौजूद हैं।

About Author