Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही राज्य विधानसभा चुनाव भी कराये जाएंगे। चुनाव आयोग ने इसकी पूर्ण तैयारी कर ली है ।

पिछले दो दिनों से चुनाव आयोग की पूरी टीम ओडिशा में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, राज्य प्रशासन के अधिकारियों, राज्य व केन्द्र सरकार की एजेंसियां तथा राज्य के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा में जुटी रही ।

चुनाव में अधिक से अधिक मतदान व निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से कई कदम उठाये गए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने भुवनेश्वर में एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी ।उन्होंने बताया कि राज्य में तीन करोड़ 32 लाख मतदाता हैं। इनके लिए कुल 37 हजार 809 मतदान केन्द्र स्थापित किये जाएंगे। इसमें से 22, 685 मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग की जाएगी। चार हजार मतदान केन्द्रों पर केवल महिला अधिकारी ही जिम्मेदारी संभालेंगी।

इस बार नये मतदाताओं की संख्या काफी अधिक बढ़ने के कारण उन्होंने उनसे सबसे लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक आयु के मतदाता आवश्यक फार्म भर सकते हैं । चुनाव अधिकारी उनके घर प

About Author