Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला टाउनहॉल में बिधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह विजय संकल्प सभा संपन्न

सरायकेला बिधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह विजय संकल्प सभा सरायकेला टाउनहॉल में ज़िलाध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने अपने संबोधन में कहा हम चुनाव हारे यह लोकतंत्र है, आने वाले समय में फिर हम जीतेंगे, विपक्ष झूठ के सहारे राजनीति कर रहा है,बर्गला रहा है जिसका हम पर्दाफ़ाश करेंगे।उन्होंने कहा झूठ की बुनियाद मज़बूत नहीं होती,आज भी विपक्ष के पास जितना सिट है उससे ज़्यादा अकेले भाजपा ने सिट जीता है ।भाजपा गठबंधन के माध्यम से सरकार चलाती रही है लेकिन कांग्रेस सांसदों का ख़रीद बिक्री करती है ।

भाजपा ने झारखंड को बनाया है, लंबे समय तक कांग्रेस ने अड़ंगा डालने का काम किया। भारत सरकार ने राज्य के विकास के लिए कई योजनाएँ चलाई लेकिन राज्य सरकार ने सबको भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ा दिया । नल ज़ल योजना को ही देखिए राज्य पानी की समस्या से जूझ रहा है लेकिन यह योजना झारखंड में फेल है ।राज्य सरकार के पास नौकरी देने की कोई नीति और योजना नहीं है,राजनैतिक झगड़ों को अपने असफलता को छुपाने का माध्यम बनाती है ,जबकि भाजपा नीत सरकार देश के भविष्य का निर्माण कर रही है ।विपक्ष फर्जी बीड़ियो को माध्यम बनाकर आरक्षण पर भ्रम फैला रहा है । जबकि भाजपा एक संथाल महिला को राष्ट्रपति बनाती है, चामी मूर्मू और जमुना टुडू को पद्यम पुरस्कार देती है ।देश में संविधान को तार तार और इमर्जेंसी लगाने का काम कांग्रेस ने किया है ।

पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने अपने संबोधन में कहा आदित्यपुर में नशा का कारोबार एक ईमली के पेड़ से चलता है,हमे उस पेड़ को गेम उखाड़ फेंकना है। सिंहभूम में कई उद्योग,कई माइंस बंद हो रहे है और सरकार नौकरी देने का झाँसा दे रही है , एक तरफ़ मुफ़्त बिजली का झाँसा दिया जाता है और दूसरी और जनता पर केस किया जा रहा है ।आख़िर क्या ऐसी आफ़त आई की चंपई सोरेन को हटाना पड़ा जनता को यह बताना होगा ।जानता के बीच हमे सरकार के झूठे वादों की पोल खोलनी है ।

स्वागत भाषण में ज़िलाध्यक्ष उदय सिंहदेव कहा हम दुर्भाग्य से लोकसभा हारे है लेकिन ज़िले के दो विधानसभा सिट पर जीते है । निवर्तमान मुख्यमंत्री को हमने उनके बिधानसभा में हराया है, उन्होंने कहा हम कार्यकर्ताओं के भरोसे यह दावा करते है की आने वाले विधानभवन चुनाव में ज़िले के तीनों बिधानसभा में जीत मिलेगी ।भाजपा नेता गणेश माहली ने कहा बिधानसभा चुनाव में समय बहुत कम बचा है हमे जनसंपर्क में लग जाना चाहिये,हमे लग कर चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाना है ।बिधानसभा में एक रथ के द्वारा वोटर कार्ड आधार कार्ड जैसी ज़रूरी कार्यों को कराया जा रहा है ।लोगो को इसका फ़ायदा मिले इसके लिए हमारे कार्यकर्ता आम जनता की सहायता करे ।

कार्यक्रम के कोल्हान सह प्रभारी दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा चंपई सोरेन यहाँ के विधायक है वह पाँच माह मुख्यमंत्री रहे लेकिन उन्होंने अपने बिधानसभा के लिए कुछ भी नहीं किया ।बल्कि उनके क्षेत्र में नशा बड़ी समस्या बनी हुई है ,चुनाव में हेमंत सोरेन और गठबंधन ने झूठ फैलाकर जीत हासिल किया ।कार्यक्रम के अंत में लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बूथ के अध्यक्षों को मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा,पूर्व सांसद गीता कोड़ा,ज़िलाध्यक्ष उदय सिंहदेव और मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया ।मंच संचालन राजा सिंहदेव ने किया ।कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा,इंचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह,पूर्व महापौर बिनोद श्रीवास्तव,मीनाक्षी पटनायक,बॉबी सिंह,मनोज चौधरी,अनंत राम टुडू,शैलेंद्र सिंह,रमेश हँसदा,राकेश सिंह,मधु गोराई,ललन तिवारी,रीतिका मुखी,राम रतन महतो,सारथी महतो,हरेकृष्ण प्रधान, कुबेर सारंगी सहित सभी मोर्चा के अध्यक्ष और मंडलों के अध्यक्ष मंचसीन थे ।साथ ही कार्यक्रम में राकेश मिश्रा, पंकज कुमार,रिंकु राय,रीता दुबे,सूर्या देवी,रूपा पती,कमल नंदी,राजकुमार सिंह,बिद्यासागर दुबे,ब्रह्मानंद झा,मेघराय मार्डी,रीता मंडल,कृष्ण मुरारी झा,अनिशा सिन्हा,मंटू शर्मा,सुमित कुमार,कुमुद रंजन,मुहम्मद कूदूस सहित सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

About Author