Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 450 लीटर अवैध विदेशी नकली शराब को किया जप्त, दरू माफिया में मचा हड़कंप

नीमडीह :सरायकेला खरसावां जिले में उत्पाद विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई लगातार देखने को मिल रही है. चाहे अवैध विदेशी नकली शराब हो या अवैध दारू भट्टी इन सभी को बंद करवाने में उत्पाद विभाग द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है. उत्पाद विभाग ने 450 लीटर अवैध विदेशी नकली शराब को जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि नीमडीह थाना अंतर्गत ग्राम बंडीह में अवैध नकली शराब का निर्माण किया जा रहा था. तत्पश्चात उत्पाद विभाग ने एक टीम गठित कर उक्त स्थल में स्थानीय थाना के सहयोग से छापेमारी की. जहां अवैध विदेशी नकली शराब के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं।

जिसमें 50 पेटी ब्लैक टाइगर व्हिस्की ब्रांड,मैकडॉनल्ड’एस नंबर 1, खाली बोतल, कॉर्क, ढक्कन के साथ स्टीकर को भी बरामद किया जप्त किया गया है. साथ ही नकली शराब बनाने वाले उपकरणों को भी उत्पाद विभाग द्वारा जप्त कर लिया गया है. उत्पाद विभाग की कार्रवाई से दारू माफिया में हड़कम चुका है.

About Author