Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बड़ा फैसला! LPG सिलेंडर 100 रुपये हुआ सस्ता, महंगाई भत्ता 4% बढ़ा

बताते चलें कि इससे पहले रक्षाबंधन के मौके पर केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस 14.2 किलोग्राम सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की कटौती की थी।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर PM मोदी ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमत में 100 रुपये की छूट देने का ऐलान किया है।इस कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमत 903 रुपये से घटकर 803 रुपये हो गई है। भोपाल में अब यह 808.50 रुपये, जयपुर में 806.50 रुपये और पटना में 901 रुपये में मिलेगा।PM मोदी ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर लिखा है कि महिला दिवस के अवसर पर LPG सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा।यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।बताते चलें कि इससे पहले रक्षाबंधन के मौके पर केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस 14.2 किलोग्राम सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की कटौती की थी।महंगाई भत्ता 4% बढ़ाजनवरी से ही केंद्रीय कर्मचारी (DA) महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे थे। गुरुवार को PM मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी की बैठक में सरकार ने महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला किया। यह फैसला इस वर्ष 1 जनवरी से मान्य होगा।सब्सिडी के साथ मिलता रहेगा PM उज्ज्वला सिलेंडरujjwala yojana अब 31 मार्च, 2025 तक जारी रहेगी। अगले एक वर्ष के दौरान योजना के तहत आने वाले परिवारों को 12 LPG सिलेंडर 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी के साथ मिलेंगे।वर्ष 2016 में लागू PM उज्ज्वला योजना की अवधि मार्च, 2024 में समाप्त हो रही थी। उज्जवला योजना को एक वर्ष बढ़ाने के लिए सरकार 12,000 करोड़ रुपये का प्रविधान करेगी। योजना के तहत अभी 10.27 करोड़ लाभार्थी हैं। इन सभी को अब 603 रुपये में 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर उपलब्ध होगा।

About Author