Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चाईबासा : बाल सुधार गृह से ताला तोड़कर भागा 21 बाल कैदी…

CHAIBASA : प0 सिंहभूम जिले की चाईबासा बाल सुधार गृह से मंगलवार को ताला तोड़कर 21 बाल बंदी फरार हो गया। घटना के संवंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत मंगलबार रात को सभी बाल बंदी खेल रहा था इसी बीच वेलोगों की आपस मे बहस हुआ और धक्का मुक्की के साथ अचानक विवाद इतना बढ़ गया कि सभी जमकर उत्पात मचाने लगा।

इसी दौरान अचानक सभी ने बन्दीगृह के दरवाजा की ताला तोड़कर सुरक्षा कर्मियों पर जानलेवा हमला कर मारपीट भी की एवं सीसीटीवी तोड़फोड़ कर 21 बाल बंदी फरार हो गया।इस घटना के बाद अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही उपायुक्त कुलदीप चौधरी बाल सम्प्रेक्षण गृह पहुंचे । वहीं उपायुक्त ने बताया कि सम्प्रेक्षण गृह में लगभग 85 बच्चें बंद थे, जिसमे से 21 बाल बंदी भाग गया। इसमें से कुछ बच्चों का ट्रेस कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना के लिए जिम्मेदार सुरक्षाकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई किया जाएगा।

About Author