Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

Chandil : कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के लिए राहत बना कंबल वितरण कार्यक्रम…


श्रीराम सनातन समिति चांडिल की सराहनीय पहल..

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)

सरायकेला : नीमडीह | 30 दिसंबर 2025 : भीषण ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए श्रीराम सनातन समिति चांडिल की ओर से नीमडीह प्रखंड अंतर्गत टेंगाडीह पंचायत के खड़िया बस्ती में कंबल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल का उद्देश्य जरूरतमंद, गरीब एवं बेसहारा लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में निवास करने वाले सबर बस्ती के लोगों सहित लगभग सैंकड़ो असहाय परिवारों को उच्च गुणवत्ता वाले कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर राहत और संतोष स्पष्ट रूप से देखा गया।

यह सेवा कार्य श्रीराम सनातन समिति चांडिल के अध्यक्ष एवं भाजपा के युवा नेता आकाश महतो के मार्गदर्शन में तथा टेंगाडीह पंचायत के मुखिया अर्जुन सिंह एवं भाजयुमो नेता प्रशांत गोप के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर आकाश महतो ने कहा कि, कड़ाके की ठंड में समाज के कमजोर वर्ग की सहायता करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। यह कार्यक्रम केवल कंबल वितरण नहीं, बल्कि मानवता, सेवा और संवेदनशीलता का प्रतीक है। समिति भविष्य में भी इस प्रकार के जनसेवी कार्य निरंतर करती रहेगी, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से पीड़ित न हो।”

कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना तथा उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। स्थानीय ग्रामीणों और लाभार्थियों ने इस सामाजिक पहल के लिए श्रीराम सनातन समिति चांडिल के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर समिति के सक्रिय सदस्य सजल कर्मकार, शशि मिश्रा, गोपाल गोप, सिदाम दास, अजय महतो सहित दर्जनों ग्रामीण एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


About Author

Leave a Reply