Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चौका : अपनी पत्नी और मासूम बेटे की निर्मम हत्या कर आरोपी पति हुआ फरार, क्षेत्र में फैला सनसनी…..

Chandil : चौका थाना क्षेत्र की कुरली गाँव मे गत रबिबार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत रविवार की रात उक्त गाँव की अशोक महतो ने अपनी धर्मपत्नी मधुमिता महतो और उनके दो वर्षीय बेटे की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी।

जिसकी सूचना से क्षेत्र में आग की तरह फैल गया और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गया। वहीं घटना की तत्पश्चात आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

इधर यह घटना की सूचना मिलते ही चाण्डिल अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार तथा चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो ने दल बल के साथ घटना स्थल में पहुंचकर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की छानबीन में जुट गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुरली (खूँटी) गाँव के अशोक महतो की विवाह 2021 में चाण्डिल के रावताड़ा में मधुमिता महतो के साथ सामाजिक रीति रिवाजों के अनुसार धूमधाम से हुआ था। अशोक महतो क्षेयर ट्रेडिंग करता था तथा उसमें पैसा लगाता था, जिसको लेकर वे दोनों पति पत्नी में अक्सर विवाद होते ही रहता था। और बताया जा रहा है कि वह जिद्दी प्रकृति के इंसान हैं। इसी कड़ी में बीती रात मधुमिता ने अपनी ससुर को भोजन देने के बाद वह अपनी तथा अपनी पति के लिए ऊपर की कमरा में भोजन ले गयी। सन्देह किया जा रहा है कि इसी बीच मे दोनों की किसी विषय को लेकर कोई नौंक झौंक हुआ और गुस्से में आकर अशोक महतो ने अपनी पत्नी मधुमिता एवं दो साल की बेटे की गला दबाकर निर्मम हत्या कर मौके से फरार हो गया। समाचार प्रकाशित किये जाने तक इस घटना के संवंध में प्रशासन आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं किया। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

About Author