Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

बाहा पर्व में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पैतृक गांव में की पूजा अर्चना, राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं

सरायकेला : झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत पैतृक गांव जिला झिलिंगगोडा पहुंचे जहां मुख्यमंत्री ने कई कार्यक्रमों में शिरकत किया, जिसमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री ने जाहेर थान में पूजा अर्चना कर बाहा पर्व में शामिल हुए. मुख्यमंत्री चंपई सोरेन झिलिंगगोडा मैदान में बने हेलीपैड पर उतरे, जहां सरायकेला जिला पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

जिसके बाद मुख्यमंत्री अपने पैतृक आवास के पास स्थित जाहेर थान गए, जहां इन्होंने बाहा पर्व को लेकर पूजा अर्चना की, इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला कुलुडीह पहुंचा, जहां करोड़ों के लागत से नवनिर्मित जाहेरथान का मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया, इस मौके पर आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा में ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया, यहां मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आदिवासी पारंपरिक परिधान धारण कर प्रकृति पर्व बाहा बोंगा में पूजा अर्चना की, इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति पर्व बाहा आदिवासी परंपरा संस्कृति का परिचायक है. प्रतिवर्ष इस पूजा का आयोजन कर हम अपने आराध्य के समक्ष आशीष नावते हैं, और नए कार्य की शुरुआत करते हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने समस्त राज्य के लोगो को बाहा पर्व की शुभकामना दी. मुख्यमंत्री के अगुवाई में मुख्य रूप से सचिव अरवा राजकमल, कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त हरि कुमार केसरी, सरायकेला जिला उपयुक्त रवि शंकर शुक्ला, सरायकेला पुलिस अधीक्षक समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Chief Minister Champai Soren offered prayers in his native village during the Baha festival, extended best wishes to the people of the state.

About Author