Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

CHOWKA : सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे कार सवार, हादसा टला…

SERAIKELLA : चौका थाना क्षेत्र की चौका-कांड्रा मुख्य मार्ग पर चौका मोड़ स्थित शहीद प्रतिमा के नजदीक एक ट्रेलर ने जाकर कार को धक्का मार दिया। यह घटना वृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे की है जब राँची से कांड्रा की ओर एक ही दिशा में जाने की क्रम में उक्त स्थल में एक ट्रेलर ने एक कार को धक्का मार दिया । जिससे कार में सवार लोग सभी बाल बाल बच गए।

सूत्रों का माने तो सड़क पर वाहन रखकर लोग नजदीकी दुकान में ख़रीददारी कर रहे थे, इसी दौरान यह घटना घटी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, पर कार में गंभीर खरोच आई। जिसपर कार सवार ट्रेलर को रोककर खर्चा की मांग पर अड़ा रहा। जिससे सड़क जाम की स्थिति बन गया था। वहीं इस घटना के तत्पश्चात आस पास के दुकानदार दोनों वाहनों के चालकों को समझा बुझाकर, आपसी समझौता कर मामला शांत कराया और दोनों वाहनों को हटाकर सड़क जाम से मुक्त कराया।

About Author