Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

ढाई महीने में भी ढूंढ नहीं पाए अपहृत नावालिग को चौका थाना पुलिस, परिजनों ने लगाई पदाधिकारियों से गुहार…..

Chandil : चौका थाना क्षेत्र से अपहृत एक नावालीग बेटी को ढूंढने हेतु चौका थाना पुलिस की शिथिलता के कारण चौका की एक होटल में परिजनों ने गत रविवार को प्रेस वार्ता आयोजित की। जहाँ अपहृत नावालीग की परिजनों ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी नावालीग बेटी का अपहरण बोकारो जिला की थाना बालीडीह (जरीडीह) की गाँव कुंडोरी निवासी शंकर कुमार महतो ने किया है। जिसके विरुद्ध उन्होंने गत 1 नवंवर 2024 को चौका थाना में नामजद शिकायत दर्ज की। जिसकी प्रतिलिपि कई अधिकारियों को भी भेजा। वहीं परिजनों ने अफसोस जताते हुए कहा कि उक्त थाना में नामजद शिकायत दर्ज करने के बावजूद अपहृत उनके नावालीग बेटी को वापस लाने हेतु अब तक पुलिस द्वारा कोई सक्रिय पहल नहीं किया है, और न ही उक्त प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर सके। उन्होंने यह भी बताए की पुलिस की कार्रवाई में देर होता देखकर पुनः आरक्षी अधीक्षक जिला सरायकेला-खरसवाँ को आवेदन देकर उक्त मामले में त्वरित कार्रवाई की आदेश देने की मांग की। अब तक ढाई महीना बीत गया लेकिन उनके नावालीग बेटी को पुलिस लाने में विफल रही जिसका खेद जताया। इधर प्रेसवार्ता के दौरान विराज मनी महतो ने बताई की अपहृत नावालीग बेटी को वापस लाने के लिए कई अधिकारियों के दफ्तर में जा जाकर गुहार लगाई लेकिन कोई नहीं सुना और न ही इस मामले में पुलिस कोई सहयोग कर रही है। अपहृत नावालीग को यथा शीघ्र सही सलामत वापस घर लाने हेतु उसकी माता जी ने प्रशासन से पुनः आग्रह की।

About Author