Categories

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

2017 को गुदड़ी बाजार चक्रधरपुर के डेली मार्केट में हुए आगजनी मामले में 7 सालों से न्याय की आस में पीड़ित प्रभावितों को मुआवजा ….. ?

अंजुमन इस्लामिया चकधरपूर के सचिव बैरम खान ने एक पत्र झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के उप महाप्रबंधक को लिखा है।पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2017 को चक्रधरपुर के गुदड़ी बाजार के डैली मार्केट में आगजनी की घटना हुआ था जिसमें करीब 54 दुकानदार आर्थिक रूप से प्रभावित हुए थे। ऊर्जा विभाग झारखंड सरकार से इस संदर्भ में जे बी एन एल को पत्र लिखा गया लेकिन कोई संज्ञान विभाग द्वारा नही लिया गया। जिस पर हमारे दुाबारा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग दिल्ली पर शिकायत की गई जिस पर आयोग ने संज्ञान लिया और उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम को कार्रवाई करने का आदेश दिया।

उपायुक्त कार्यालय ने सचिव ऊर्जा विभाग को पत्रचार करके संज्ञान लेने को कहा। ऊर्जा विभाग ने इस विषय पर जेबीएनएल को कार्रवाई करने को कहा है।सचिव बैरम खान ने कहा कि जेबीएनएल लगातार पत्रचार हो रहा है लेकिन उनके तरफ से सहयोग नही मिल रहा है।विभाग को ये अन्तिम पत्र लिखा गया है। संतोष जनक पहल नहीं होने पर मानव अधिकार आयोग व माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार से भी शिकायत की जाएगी। ताकि 7 सालों से न्याय की आस में पीड़ित दुकानदारों को राहत मिल सके।

About Author