Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खूंटी लोकसभा के कृष्णापुर पंचायत में कांग्रेसियों ने चलाया जनसंपर्क अभियान


खूंटी लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुण्डा के पक्ष में चुनाव के अंतिम दिन कांग्रेसियों ने रविवार को डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया.युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रमेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कृष्णापुर पंचायत के पोटोबेड़ा, खमारडीह, कोंतोला, कुदासिंगीं,मौदा,राजाबासा,डंगलटांड,गोपालपुर,उधड़िया,मारूसाई,जोक्तापुर,निश्चितपुर आदि गांव में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया।

वही लोगों के बीच कांग्रेस गारंटी कार्ड का वितरण कर लोगों को जागरूक किया.इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने खूंटी लोकसभा से कई बार शासन किया.लेकिन जिस तरह से खूंटी लोकसभा क्षेत्र का विकास होना था वैसे नहीं हो पाया है.श्री मिश्रा ने इस बार लोगों से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की.मौके पर विरेन्द्र नायक, अनिल सोय,बुधन हेम्ब्रम,फिरोज महतो,मकरू महतो, अनिल सोय,राधेश्याम महतो,आनंद बिरूवा आदि उपस्थित थे।

About Author