Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

मामला दर्ज करने पर बनी सहमति,थाने में जुटे पत्रकार

जमशेदपुर:आज AISMJWA के प्रदेश सलाहकार चरणजीत सिंह को स्क्रैप माफिया मुन्ना जयसवाल और दीपक गुप्ता से मिली धमकी के मामले में ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया के नेतृत्व में परसुडीह थाना प्रभारी फैज अहमद से मिले.


ऐसोसिएशन के सभी पत्रकारों ने घटना की निंदा करते हुए एक सुर में कहा कि आरोपियों को जेल भेजा जाए.इसके बाद शिकायत दर्ज कराने वाले फतेह लाईव के संपादक चरणजीत सिंह द्वारा दी गई लिखित शिकायत के‌ आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने पर सहमति बनी.


ऐसोसिएशन के प्रदेश सलाहकार चरणजीत सिंह ने कहा कि इस मामले जो लिखित शिकायत दे दी गई है.उन्होने कहा कि मामले में थानेदार को एसएससी के निर्देश पर आवश्यक कार्रवाई हेतु अधिकृत किया गया है और जो‌ भी कार्रवाई होगी उससे सभी को अवगत कराया जाएगा.
मौके पर ऐसोसिएशन के जमशेदपुर शहरी जिला अध्यक्ष बिनोद सिंह,देवेन्द्र सिंह,महासचिव आशीष गुप्ता,सह सचिव अमिताभ वर्मा,रॉबिन भुल्लर,कोषाध्यक्ष अनेक बिहारी खेमका,रविंदर सिंह रिंकू, सुनील शर्मा,मोहम्मद शहजाद सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे.

About Author