Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर में पेट्रोल पंप बंद होने की अफवाह पर पंपों में उमड़ी भीड़

जमशेदपुर: चालकों की चल रही हड़ताल के बीच अचानक ही पेट्रोल पंप बंद होने की अफवाह शहर में फैल गई. इसकी जानकारी मिलने के बाद शहर के पेट्रोल पंपों में तेल लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

मंगलवार की शाम ज्यादातर पेट्रोल पंपों में सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़ पड़े।भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि पेट्रोल पंप कर्मी भी परेशान हो गए. लोग तेल लेने के लिए आपस में ही उलझते दिखाई दिए. पेट्रोल पंप में तेल का स्टॉक सीमित होने की अफवाह पर जो जहां था वहां के नजदीकी पेट्रोल पंप में पहुंच गया और तेल लेने की आपाधामी में लगा रहा.

साकची बंगाल क्लब स्थित पेट्रोल पंप के शिवजी सिंह ने बताया कि जिन पेट्रोल पंपों के पास अपना टैंकर है वहां हड़ताल का कोई असर नहीं रहेगा. जो ट्रांसपोर्टरों के जरिए तेल मंगवाते हैं वहां कुछ परेशानी जरूर हो सकती है. उन्होंने बताया कि उनके यहां पर्याप्त मात्रा में तेल का स्टॉक मौजूद है.।

About Author