Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाने डीएफओ से की मांग

सरायकेला: जिला के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में विगत एक दशक से हाथियों के बढ़ते आतंक के चलते ग्रामीणों को हो रही परेशानी को दूर करने की मांग को लेकर भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सरायकेला डीएफओ आदित्य नारायण से मिला जहां डीएफओ को 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया.

भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सरायकेला डीएफओ को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से व्याप्त हाथियों के आतंक को कम करने की मांग की गई है ।मांग पत्र के माध्यम से हाथियों द्वारा ग्रामीणों के घरों को तोड़ने, फसलों को नुकसान पहुंचाने, हाथी के प्रहार से मौत मामले में वन विभाग द्वारा समुचित कार्रवाई एवं मुआवजा राशि बढ़कर देने संबंधित मांग की गई है। वहीं नीमड़ीह प्रखंड के कुमारी गांव में हाथियों के हमले से शॉर्ट सर्किट के चलते आधा दर्जन घरों में लगे आगजनी के मुआवजा राशि जल्द दिए जाने की मांग की गई है।

हाथियों के झुंड को रास्ता देकर बाहर निकलने का हो रहा प्रयास

सरायकेला डीएफओ आदित्य नारायण ने बताया कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हाथियों का आतंक लंबे समय से व्याप्त है .इन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा कयूआरटी,क्विक रिस्पांस टीम, टीम बनाकर हाथियों को आबादी वाले क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए रास्ता दिखाए जाने पर लगातार कार्य किया जा रहा है। इन्होंने बताया कि हाथी के हमले से मौत अथवा मकान क्षतिग्रस्त मामले में प्रक्रिया के तहत ही मुआवजा मिलता है जिसमें विभाग द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही मुआवजा राशि दी जा सकती है।

About Author