Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग ने युवा वॉलंटियर के साथ की बैठक, मतदाता जागरूकता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील

# POLL DAY 25 MAY 2024

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग श्री मनीष कुमार ने युवा वॉलंटियर के साथ बैठक कर बेहतर मतदान प्रतिशत के लिए स्वीप कोषांग के साथ मिलकर मतदाताओं को जागरूक करने में सहभागिता की बात कही। बैठक में जिला के द्वारा तैयार स्वीप कार्ययोजना को धरातल पर उतारने, चुनाव में जन भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए चर्चा की गई तथा विशेषकर शहरी क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान कराने पर बल दिया गया ।

बैठक में शहरी क्षेत्र के लोगों में मतदान के प्रति उदासीनता दूर करने के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की गई। युवा वॉलंटियर से रचनात्मक तरीकों का उपयोग करके जागरूकता का संचालन करने की बात कही गई। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1950, विभिन्न एप जैसे सुविधा एप, सक्षम एप, वोटर हेल्पलाइन एप, know Your Candidate एप और प्रशासन द्वारा किए जा रहे अन्य पहलों के बारे में भी जानकारी दी गई । अपील किया गया कि वे कॉलेजों, सोसायटी और सार्वजनिक स्थानों पर मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग करें ।

About Author

You may have missed