Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

उप विकास आयुक्त ने की प्राधानाध्यापकों के साथ बैठक, मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा की, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने पीपुल्स एकेडमी, बाराद्वारी में जिले के सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । बैठक में सरकारी स्कूलों में बनाये गए मतदान केन्द्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के उपलब्धता की समीक्षा की गई । क्रमवार सभी प्रधानाध्यापकों से उनके विद्यालयों में शौचालय, रैंप, बिजली, पेयजल, आगमन एवं निकास द्वार, रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था, विद्यालय भवन की स्थिति आदि के बारी में जानकारी ली गई। साथ ही 27 मार्च से पहले अनिवार्य से दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया ।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि वैसे विद्यालय जहां ए.एम.एफ (मूलभूत सुविधा) को लेकर कोई समस्या है तो तत्काल अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर दुरूस्त करायें । उन्होने बताया कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरीष्ठ मतदाता जो मतदान केन्द्र पर आने में असमर्थ हैं, उनके लिए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ऐसे मतदाताओं को भी अपने स्तर से जागरूक करें।

स्कूलों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित करते हुए बच्चों एवं उनके अभिभावकों को जोड़ें तथा लोकतंत्र में 18+ आयु वर्ग के मतदाताओं की भागीदारी के लिए प्रेरित करें । ऐसे मतदान केंद्र जहां दिव्यांग मतदाता मतदान करेंगे, उन पर व्हीलचेयर एवं वॉलिंटियर्स की व्यवस्था रहेगी, रैम्प मानक के अनुरूप हो इसे सुनिश्चित करेंगे। बैठक में डीएसई, डीईओ, एडीपीओ, शिभा विभाग के अभियंता समेत मिडिल एवं हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

About Author