Categories

October 26, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

धनबाद: भू-धंसान मामले में मुआवजा-पुनर्वास को लेकर प्रदर्शन 

मुख्य समाचार धनबाद जिले के सोनारडीह स्थित टंडाबारी में हुए भू-धंसान के बाद प्रभावित ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया है। घटना के काफी समय बीत जाने के बाद भी बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा उचित मुआवजा और पुनर्वास की व्यवस्था न किए जाने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। इसी विरोध में ग्रामीणों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने बीसीसीएल अधिकारियों का पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया।

बीसीसीएल और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से कतरास थाना चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बीसीसीएल के सीएमडी, केंद्रीय कोयला मंत्री, सीआईएसएफ के डीआईजी और एरिया तीन के महाप्रबंधक (जीएम) का पुतला दहन किया। झामुमो नेताओं ने प्रबंधन पर पीड़ितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

प्रबंधन को सख्त चेतावनी यूनियन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू ने बीसीसीएल प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों को बाघमारा क्षेत्र में ही बसाया जाए और उन्हें जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने अपनी लापरवाही नहीं सुधारी, तो भविष्य में उग्र जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल की उदासीनता के कारण लोगों के घर और सड़कें जमींदोज हो रही हैं, जिससे जनजीवन खतरे में है।

मुख्यमंत्री से की जाएगी शिकायत यूनियन नेताओं ने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेगा। वे मुख्यमंत्री को इस त्रासदी और बीसीसीएल के अड़ियल रवैये से अवगत कराएंगे ताकि राज्य सरकार के स्तर से पीड़ितों को न्याय मिल सके।

About Author

Leave a Reply