Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जीर्णोद्धार के नाम पर बेतरतीब और घटिया काम स्वीकार नहीं – मनोज कुमार चौधरी

सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने एस एफ सी ग्राउंड (बिरसा मुंडा स्टेडियम) को बेतरतीब और घटिया तरीके से निर्माण का विरोध जताया है उन्होंने इस संबंध में उपायुक्त सरायकेला खरसावां को पत्र लिखकर अवगत कराते हुए कहा कि एस एफ सी ग्राउंड हमारे सरायकेला की धरोहर है परंतु खेद का विषय है कि एस एफ सी ग्राउंड का जीर्णोद्धार अनुभवहीन अभियंताओं के कारण बेतरतीब तरीके से हो रहा है।

जहां एक तरफ निर्माण कार्य में प्राक्कलन को ध्यान में नहीं रखा गया है एवं घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है वहीं दूसरी तरफ मैदान की उपयोगिता, दर्शकों व खिलाड़ियों की सुविधा को भी नजर अंदाज किया जा रहा है मैदान में गैलरी से सटाकर जाली की दीवार लगाई जा रही है जो भविष्य में किसी बड़ी घटना को कारण बनेगी।

आगे पत्र में श्री चौधरी जी ने लिखा कि सरायकेला वासी आशान्वित थे कि सरायकेला जिला मुख्यालय है और यहां उपायुक्त एवं वरीय पदाधिकारी की निगरानी में सरायकेला विकास के नए सोपान लिखेगा परंतु खेद है कि हमारी पहचान हमारी धरोहरों का दिन प्रतिदिन नुकसान पहुंच रहा है हमारे विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य से जुड़ा संस्थान बंद पड़ा हुआ है। सरायकेला वासियों के लिए बनाया गया उपयोगी टाउन हॉल को अब करोड़ों रुपए खर्च कर जनता के लिए अनुपयोगी बना दिया गया। उन्होंने उपायुक्त से सरायकेला के धरोहर में से एक एस एफ सी ग्राउंड के प्राक्कलन एवं मानको के अनुसार बनवाने की और घटिया निर्माण की जांच करने की मांग की।

About Author