Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

टाटा कंपनी ने पानी के आपूर्ति के लिए बोड़ाम प्रखंड के मिर्जाडीह में बनाया डिमना डैम से विस्थापित हुए विस्थापित

जमशेदपुर, आज दिनांक 15/02/2023 को टाटा कंपनी ने पानी के आपूर्ति के लिए बोड़ाम प्रखंड के मिर्जाडीह में बनाया डिमना डैम से विस्थापित हुए विस्थापित प्रतिनिधियों ने देवेन सिंह के नेतृत्व में विधायक का आवसीय कार्यालय में विधायक मंगल कालिंदी से किया मुलाकात. सौपा सात सूत्रीय मांग पत्र.

1. टाटा कंपनी द्वारा अतिक्रमित विस्थापितो की 17.01 एकड़ भूमि सहित कुल 102 एकड़ जमीन की क्षतिपूर्ति दिया जाए.

2. डिमना बांध में बिना अधिग्रहीत भूमि मौजा पुनसा के 3.84 एकड़ और लायलम के 1.99 एकड़ भूमि दोनो मिलकर कुल 5.83 एकड़ के फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति दिया जाए और स्थायी समाधान निकाले.

3. डिमना बांध के विस्थापितो को मुआवजा भुगतान किए जाने के संबंध में सूची दिखाया जाए.

4. डिमना बांध में पर्यटन को बढ़ावा देने नौका परिचालन और मत्स्य पालन का अधिकार विस्थापित समूह को दिया जाए.

5. टाटा कंपनी के कर्मचारियों की तरह विस्थापित परिवार को भी नौकरी,चिकित्सा और शिक्षा की सुविधाएं दी जाए.

6. डिमना बांध के किनारे-किनारे लिफ्ट इरिगेशन द्वारा सिंचाई की व्यवस्था की जाए.

7. कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत विस्थापित इलाकों में ग्राम सभा की सहमति से विकास कार्य किया जाए.

विधायक मंगल कालिंदी ने आश्वासन दिया कि टाटा कंपनी से जल्द ही बातचीत कर मामला का समाधान निकाला जाएगा. साथ ही विस्थापितों के समस्या को विधानसभा में भी रखने का बात कही.

प्रतिनिधि मंडल में देवेन सिंह, सोहन सिंह, बिश्वनाथ सिंह, राजकुमार सोरेन, दीपक रंजीत थे.

About Author