Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक, मतगणना के तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में मतगणना के तैयारियों की समीक्षा बैठक आहूत की गई । कॉलेज परिसर में प्रत्याशियों व उनके कार्यकर्ता के बैठने की व्यवस्था, वाहन पार्किंग, काउंटिंग एजेंट का पहचान पत्र, परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, चलंत शौचालय समेत मतगणना केन्द्र में सीसीटीवी कैमरे, मतगणना की वीडियोग्राफी, इंटरनेट, माइकिंग सिस्टम, कंट्रोल रूम, मीडिया सेंटर आदि को लेकर चर्चा की गई ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें । टेबलवार मतगणना कार्मिक की प्रतिनियुक्ति के अलावा मतों की गिनती के दौरान किसी कार्मिक की तबीयत खराब होने या अन्य कारणों की दशा में कोई बाधा न आए इसके लिए विधानसभावार मतगणना पार्टी रिजर्व में रहेंगे। सभी एआरओ एवं प्रभारी पदाधिकारियो को निर्देशित किया कि काउंटिंग से संबंधित तैयारियों को ससमय सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि संबंधित अधिकारी अपने से संबंधित कार्य का भलीभांति अध्ययन कर तैयारी पूर्ण करें। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। जिसमें सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना होगी। उसके बाद ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती शुरू होगी।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनंत कुमार, अपर उपायुक्त श्री रोहित सिन्हा, अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम श्री रंजीत लोहरा, निदेशक एनईपी श्री अजय साव, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री अरूण द्विवेदी, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, एसडीओ धालभूम श्रीमती पारूल सिंह, एसडीओ घाटशिला श्री सच्चिदानंद महतो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती नेहा संजना खलखो समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

About Author