Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आदिवासी बहुल क्षेत्रों में जाहिरा स्थल के चारदीवारी निर्माण को लेकर डॉ विजय सिंह गागराई ने कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुवा को सौंपा मांगपत्र

चक्रधरपुर विधान सभा के विभिन्न आदिवासी बाहुल क्षेत्रों में जायरा स्थल के चारदीवारी निर्माण कार्य को लेकर पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने केबिनेट मंत्री दीपक बिरुवा को मांगपत्र सौंपा.

मांगपत्र में कहा गया कि चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों आदिवासी बहुल गांव है .उन क्षेत्रों में स्थित जायरा स्थल का में चारदीवारी नहीं हो पाई है.जिसके कारण आदिवासियों का पवित्र पूजा स्थल में कई जंगली जानवर जाकर उस क्षेत्र को पवित्र नहीं रहने दे रहे हैं.पवित्र स्थल की गरिमा को कायम रखने के लिये जायरा स्थल की चार दीवारी करना बहुत ही जरूरी है.

उन्होंने कहा यह पूरे आदिवासी समाज की मांग है कि हमारे पूजा स्थल को सभी सुविधाएं से उपलब्ध कराया जाय.उन्होंने कहा बन्दगाँव और चक्रधरपुर प्रखण्ड में निवास करने वाले ग्रामीणों के उक्त पूजा स्थलों की चारदीवारी निर्माण हेतु विभागीय कार्रवाई की जाए जो कि जनहित के लिए अनिवार्य है .केबिनेट मंत्री दीपक बिरुवा ने डॉ विजय सिंह गागराई को आश्वासन दिया कि इस समस्या का जल्द ही निदान कराया जायेगा. सभी जायरा स्थल की चारदीवारी करने की कोशिश की जाएगी।

About Author