Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

वर्कर्स कॉलेज में ‘ड्रग एब्यूज अवेयरनेस कैंपेन वीक’ का आयोजन

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में एक सप्ताह तक चलने वाले ‘ड्रग एब्यूज अवेयरनेस कैंपेन वीक’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। आज के कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक ने कहा कि नशे से न केवल एक व्यक्ति बल्कि उससे जुड़ा परिवार और समाज भी बुरी तरह प्रभावित होता है।

ड्रग की लत एक बार लग जाती है तो उससे छुटकारा पाना बहुत मुश्किल होता है। नशा व्यक्ति की सोचने समझने की क्षमता पर असर डालता है, फिर उसके शरीर के आंतरिक अंगों को खराब करता है और फिर धीरे-धीरे इंसान असमय काल कवलित हो जाता है। नशे का आदी व्यक्ति नशे के लिए चोरी, डकैती, छिनतई जैसे असामाजिक कृत्य भी करने लगता है। इस प्रकार से नशा कई प्रकार के अपराधों का उद्गम स्रोत है। उन्होंने युवाओं से किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने की अपील की।

इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने किसी प्रकार का नशा न करने की शपथ लेते हुए यह प्रतिज्ञा ली कि वे महाविद्यालय, परिवार तथा समाज में अपने परिजनों और मित्रों को नशे से दूर रखेंगे और नशामुक्त समाज के सच्चे सेवक बनेंगे। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के प्रो. हरेंद्र पंडित ने किया तथा धन्यवाद मनोविज्ञान की डॉ. वाज़दा तबस्सुम ने किया। इस अवसर पर प्रो. मलिका हेजाब, प्रो. सुदेष्णा बनर्जी, डॉ प्रियंका कुमारी,डॉ. मोनीदीपा दास, डॉ. संजू, डॉ श्वेता कुमारी, डॉ संगीता कुमारी, डॉ विद्याराज, डॉ एस मीनाक्षी, प्रो शोभा मुवाल एवं अन्य शिक्षको के साथ कई विद्यार्थी उपस्थित थे।

About Author