Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ खत्म, 7 घंटे में पूछे ये सवाल

रांची :- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जमीन घोटाले मामले में ईडी के अधिकारियों ने करीब 7 घंटे लंबी पूछताछ की। शनिवार दोपहर 1 बजे ईडी के अधिकारी सीआरपीएफ के जवानों के साथ सीएम आवास पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक शाम 7:30 बजे तक सीएम हेमंत सोरेन जमीन घोटाले से जुड़े ईडी के सवालों का जवाब दे रहे थे। ईडी के अधिकारी पूछताछ खत्म कर सीएम आवास से बाहर निकल गये हैं।सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक़ ज़मीन घोटाले मामले में सीएम हेमंत सोरेन की ओर से दी गई जानकारी का मिलान करने के बाद ईडी एक बार और सीएम से पूछताछ के लिए समय मांग सकता है।

मुख्यमंत्री आवास में दोपहर 1 बजे प्रवेश करने वाले ईडी करीब 8.27 मे आवास से बाहर निकले बताया जाता है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सिलसिलेवार ढंग से तकरीबन 300 सवाल पूछे गए। ईडी अधिकारियों के सीएम आवास से निकलने के दौरान भी वहां खूब गहमागहमी रही। ईडी के अधिकारियों को पुलिस और सीआईएसएफ जवानों की कड़ी सुरक्षा के बीच वापस रांची स्थित जोनल कार्यालय ले जाया गया।सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर को ईडी के अधिकारी 50 सवालों की लिस्ट लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। बाद में दोपहर तकरीबन 3 बजे ईडी ऑफिस का कर्मी 500 पेज की फाइल और दस्तावेज लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचा।

मुख्यमंत्री आवास में दोपहर 1 बजे प्रवेश करने वाले ईडी करीब 8.27 मे आवास से बाहर निकले बताया जाता है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सिलसिलेवार ढंग से तकरीबन 300 सवाल पूछे गए। ईडी अधिकारियों के सीएम आवास से निकलने के दौरान भी वहां खूब गहमागहमी रही। ईडी के अधिकारियों को पुलिस और सीआईएसएफ जवानों की कड़ी सुरक्षा के बीच वापस रांची स्थित जोनल कार्यालय ले जाया गया।सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर को ईडी के अधिकारी 50 सवालों की लिस्ट लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे।

बाद में दोपहर तकरीबन 3 बजे ईडी ऑफिस का कर्मी 500 पेज की फाइल और दस्तावेज लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचा।कहा जा रहा है कि इसके बाद सवालों की संख्या 300 तक पहुंच गई। अंदर मुख्यमंत्री से पूछताछ हो रही थी वहीं बाहर झामुमो कार्यकर्ता सीएम आवास के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग के बाहर डटे रहे। इस दौरान कोई हंगामा नहीं हुआ।

About Author