Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चुनाव जेनरल ऑब्जर्वर एवं पुलिस ऑब्जर्वर के द्वारा को-ऑपरेटिव कालेज मे बने डिस्पैच सेंटर एवं मतगणना केंद्र का किया गया निरीक्षण

जमशेदपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र मे आगामी 25 मई को मतदान होना है इसको लेकर जिला प्रशाशन पूरी तरह मुस्तैद है, शुक्रवार कों चुनाव जेनरल ऑब्जर्वर एवं पुलिस ऑब्जर्वर के द्वारा को ऑपरेटिव कालेज मे बने डिस्पैच सेंटर एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया गया, इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल, वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे, इस दौरान पुरे सेंटर का भौतिक निरिक्षण उन्होंने किया साथ ही थोड़ी बहुत खामियों कों दूर करने का निर्देश भी दिया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा की कड़ी सुरक्षा मे सेंटर कों रखा गया है जहाँ सेंटर के चारों और सीलिंग कर दी गई है साथ ही भारी संख्या मे पुलिस बल की तैनाती मैजिस्ट्रेट के नेतृत्व मे की गई है, आज से ही बाहरी लोगों का प्रवेश रोक दिया गया है, जिले के तीन विधानसभा जिसमे जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिम एवं जुगस्लाई क्षेत्र शामिल है इनके इवीएम मशीनों कों डिस्पैच सेंटर मे सील कर दिया गया है।

उन्होने कहा की शांतिपूर्वक और निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने कों लेकर जिला प्रशाशन तैयार है. वहीँ वरीय आरक्षी अधीक्षक ने कहा की केंद्रीय चुनाव आयोग के दिशा निर्देश पर इवीएम की सुरक्षा की जिम्मेवारी जिला पुलिस के ऊपर है, तीन घेरों मे सुरक्षा वयवस्था तैयार की जाएगी जिसमे अर्ध सैनिक बल, जैप और जिला पुलिस कों तैनात किया जायेगा।

About Author