Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

विद्यालय के आठवीं कक्षा से पास आउट होने वाले कुल 88 छात्र छात्राओं को दी गई विदाई

संस्कारों वाले पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय के आठवीं कक्षा से पास आउट होने वाले कुल 88 छात्र छात्राओं को दी गई विदाई।

लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जीवन में संघर्ष को बनाएं अपनी ताकत: चार्ल्स हेंब्रम।

सरायकेला। बालक मध्य विद्यालय सरायकेला से आठवीं कक्षा से पास आउट होकर नौवीं कक्षा में जाने वाले विद्यालय के कुल 88 छात्र छात्राओं को विद्यालय परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।

Advertisement-

इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में बाल संसद की ओर से आयोजित किए गए विदाई समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम उपस्थित रहे। मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना कर आशीर्वचन दिया। उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष यात्रा का उदाहरण देकर स्कूली बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में संघर्ष के दौर अक्सर आते हैं। उससे घबराने या कमजोर होने की आवश्यकता नहीं है। अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ बने रहकर जीवन संघर्ष में ताकतवर होने से ही लक्ष्य की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण का संदेश देते हुए औषधीय पौधा देखकर उनका स्वागत किया। साथ ही पास आउट होने वाले सभी छात्र छात्राओं को भी स्कूली बच्चों द्वारा पौधे देकर विद्यालय की याद अपने घरों में स्थापित करने का संदेश दिया गया। विदाई समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगाराम तियु ने पास आउट होने वाले छात्र छात्राओं को परंपरागत संस्कारों के साथ शिक्षा के जीवन पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत, प्रेरक गीत और विदाई गीत की मनमोहक प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में प्रखंड के मध्यान्ह भोजन योजना प्रभारी राजाराम महतो, राहुल घोष, संकुल साधन सेवी संचिता महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा बाल संसद के साथ विदाई समारोह का सफल संचालन किया गया।

About Author