Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

विक्रांत सिंह राजपूत की फिल्म “ससुराल का गुलाम” का फर्स्ट लुक आउट, हैं आधे दर्जन से अधिक फ़िल्में बनकर हैं तैयार

भोजपुरी सिने इंडस्ट्री के फिटनेस आइकॉन विक्रांत सिंह राजपूत का जलवा इन दिनों खूब देखने को मिल रहा है. वे टीवी के सबसे चहेते स्टार हैं. साथ ही फिल्मों में भी अपना काम बाखूबी से करते हैं. जिसकी बानगी आपको फिल्म “ससुराल का गुलाम” में देखने को मिलेगा, जिसका धांसू फर्स्ट लुक आउट हो गया है।

इस फिल्म में वे ससुराल में नजर आ रहे हैं. यानी ससुराल के किचन में. फिल्म में उनके साथ यामिनी सिंह मुख्य फिमेल किरदार में हैं. इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और अरविंद अग्रवाल हैं. निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं. कथा – पटकथा और संवाद अरविंद तिवारी का है. फिल्म के प्रचारक रंजन सिन्हा हैं. आपको बता दें कि विक्रांत सिंह राजपूत के लिए साल 2024 की शुरुआत शानदार हुई है. अभी कम से कम उनकी 8 से अधिक फ़िल्में रिलीज होने वाली हैं. विक्रांत सिंह राजपूत की ख्याति इन दिनों टीवी चैनलों पर खूब बढ़ी है. इन दिनों वे चैनल के चहेते बने हुए हैं. आगामी आधे दर्जन से अधिक फिल्मों को टीवी पर रिलीज करने की तैयारी है. इन सभी फिल्मों में विक्रांत अलग – अलग किरदार में नज़र आने वाले हैं. किसी फिल्म में हंसाते हुए नज़र आयेंगे, किसी में रुलाते तो किसी में डराते नज़र आयेंगे. यानी कह सकते हैं विक्रांत 2.O का जलवा खूब देखने को मिलेगा. इसको लेकर विक्रांत सिंह राजपूत भी उत्साहित हैं. उनकी माने तो वे अपने काम के प्रति बेहद गंभीर हैं. इसलिए हर काम को वो उसकी डिमांड के अनुसार करते हैं. यह आपको विक्रांत के हर प्रोजेक्ट में देखने को मिल जाएगा. वहीँ, अगर बात करें विक्रांत सिंह राजपूत फिल्म “ससुराल का गुलाम” का तो इस फिल्म में भी वे एक अलग तरह के किरदार में नज़र आ रहे हैं।

इसको लेकर उन्होंने कहा कि यह फिल्म भी बेहद ख़ास होने वाली है. यह फिल्म आधी आबादी को खूब पसंद आएगी. मेरा किरदार इस फिल्म में अनोखा है. उम्मीद करता हूँ कि यह सबों को पसंद आये. उन्होंने कहा कि इस फिल्म के गाने भी बेहद खूब सूरत हैं. फिल्म में यामिनी सिंह के साथ हमारी केमेस्ट्री दर्शकों के दिलों को छूने वाली है.

About Author