Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजदूगी में ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन, विधानसभावार आवंटित किये गए ईवीएम

जमशेदपुर: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया । रेंडमाइजेशन के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों, नॉमिनेशन, मतदाताओं द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अंतिम तिथि को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। रेंडमाइजेशन से पूर्व राजनीतिक दलों को रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया समझाई गई ।

रेंडमाइजेशन में जिले के छह विधानसभा क्षेत्र 44-बहरागोड़ा, 45-घाटशिला, 46- पोटका, 47- जुगसलाई, 48-जमशेदपुर पूर्वी, 49-जमशेदपुर पश्चिमी को मतदान केंद्रों की संख्या अनुसार आरक्षित सहित बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट का आवंटन किया गया। कुल 1887 मतदान केन्द्रों के लिए 2264 बीयू, 2264 सीयू एवं 2452 वीवीपैट आवंटित किए गए। अगला रैंडमाइजेशन 10 मई को किया जाएगा जिसमें बूथवार ईवीएम आवंटित किए जाएंगे।

इस दौरान उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनंत कुमार, एडीसी रोहित सिन्हा, निदेशक एनईपी अजय साव, एडीएम (एसओआर) महेन्द्र कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

About Author