Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गम्हरिया के एक होटल में 30 किलो फफूंदयुक्त बूंदी लड्डू कराया नष्ट

सरायकेला-खरसावां, 01,सितंबर,2026,
मंगलवार(भाग्य सागर)

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थित भोजन जलपान एवं खाद्य सामग्रियों से सम्बन्धित प्रतिष्ठानों पर जांच अभियान तेज किया गया है।
इसी क्रम में गम्हरिया प्रखंड स्थित अजीत होटल के निरीक्षण के दौरान लगभग 30 किलोग्राम बूंदी लड्डू फफूंदयुक्त पाया गया। जिसे खाद्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी की उपस्थिति में मौके पर ही नष्ट कराया गया।
प्रतिष्ठान में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन में भी कमी पाई गई। प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए।

निरीक्षण के दौरान मिले कमियों के संबंध में खाद्य व्यवसाय संचालक को सुधार नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समय के मध्य सभी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा को लेकर भविष्य में ऐसी गलतियों की पुनरावृत्ति न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

About Author

Leave a Reply