Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

प्रकाशनार्थ: विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर समाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर कल

जमशेदपुर। शहर की सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से बुधवार को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के पत्रकारों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित की जाएगी। साकची स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य जांच शिविर में देश के प्रतिष्ठित अस्पताल फोर्टिस अस्पताल, कोलकाता के स्वास्थ्य विशेषज्ञ पत्रकारों की जांच करेंगे।

Advertisement:

उपरोक्त शिविर का विधिवत उद्घाटन सुबह 10 बजे उदितवाणी समाचारपत्र के संपादक सह वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम अग्रवाल जी के करकमलों द्वारा होगा। इस संबंध में नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं। वे अपने स्वास्थ्य की परवाह न कर समाजहित में लगातार कार्य करते हैं। आज के भागदौड़ और प्रदूषण भरे दौर में पत्रकारों की दिनर्चया काफी तनावपूर्ण हो गयी है। व्यस्त दिनचर्या के कारण भी पत्रकार भाई-बहन अपने स्वास्थ्य की जांच नहीं करा पाते हैं। इन्हीं को दृष्टिगत रखते हुए नाम्या स्माइल फाउंडेशन के द्वारा पत्रकारों के बेहत्तर स्वास्थ्य के लिए उनके स्वास्थ्य जांच हेतु प्रतिष्ठित कोलकाता स्थित फोर्टिस अस्पताल के चिकित्सक जांच कर परामर्श देंगे। जिसमें आंख, प्रसूतिसाश्री, हृदय रोग, ऑर्थो, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, फिजियोथेरेपी, दांत, ईएनटी समेत सामान्य चिकित्सक स्वास्थ्य जांच करेंगे। उन्होंने शहर के सभी पत्रकार भाई-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में आकर लाभ उठाने की अपील की है।

About Author