Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

भाजपा के विजय संकल्प सभा के लिए बनी 10 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय समिति में पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को मिली जिम्मेदारी

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह से जुट चुकी है. सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जून से अगस्त तक के आगामी कार्यक्रमों के आशय में मीडिया को संबोधित किया. प्रदेश भाजपा प्रत्येक विधानसभा में विजय संकल्प सभा का आयोजन करेगी।

इसको लेकर दस सदस्यीय समिति का गठन हुआ. इसमें नामित सदस्य सूबे के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प सभा का आयोजन सुनिश्चित करेंगे. नामित दस लोगों में आठ सदस्य पूर्व सांसद और प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विधायक हैं. उनके अलावे दो पूर्व जिलाध्यक्षों को भी विजय संकल्प सभा के लिए नामित किया गया है. जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को भी उक्त समिति में प्रदेश भाजपा ने जिम्मेदारी सौंपी है. विजय संकल्प सभा के लिए नामित दस सदस्यीय समिति में पूर्व सांसद समीर उरांव एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी एवं भानुप्रताप शाही, विधायक नवीन जयसवाल, बिरंची नारायण, अनंत ओझा, अपर्णा सेनगुप्ता के अलावे दो पूर्व जिलाध्यक्ष क्रमशः दिनेश कुमार एवं चतरा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा शामिल हैं।

कोल्हान के 14 विधानसभा में भी इस दरमियान सभा होनी है, कोल्हान से गीता कोड़ा और दिनेश कुमार इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभायेंगे प्रदेश द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेवारी के लिए दिनेश कुमार ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता जताया है, इस विषय को लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में 28 जून को 11 बजे बैठक होना सुनिश्चित हुवा है।

About Author