Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने चक्रधरपुर मंडल के रेल प्रबंधक से कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं के समाधान की रखी मांग

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मंगल सिंह सीय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने चक्रधरपुर मंडल के रेल प्रबंधक को पत्र लिखकर रेलवे कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं को समय पर समाधान करने की मांग की।

पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने कहा कि चक्रधरपुर कोल्हान का काफी पिछड़ा क्षेत्र है कई आदिवासी मूल निवासी रेलवे कर्मचारीओ की मृत्यु काफी पहले हो चुकी है लेकिन अभी तक उनको आश्रीतों को मिलने वाले सेटलमेंट की राशि अनुकंपा का लाभ व पारिवारिक पेंशन भी नहीं मिल रही है। चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक से मृत्यु के आश्रित को समय पर सेटलमेंट अनुकंपा एवं पारिवारिक पेंशन का लाभ देने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालौं में पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामनाथ महतो, सांसद प्रतिनिधि सानी गीप सहित अन्य उपस्थित थे

About Author