Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार चौधरी ने पत्र द्वारा उपायुक्त से बांग्लादेशी घुसपैठियों की शिनाख्त कर कार्रवाई का किया आग्रह

सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार चौधरी में पत्र द्वारा उपायुक्त सरायकेला खरसावां से बांग्लादेशी घुसपैठियों की शिनाख्त कर जिला प्रशासन से कठोर कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

उन्होंने पत्र में बताया कि गुप्त रूप से सूचना मिल रही है जिले के सभी प्रखंडों में अनैतिक तरीके से बांग्लादेशी घुसपैठिए अपनी पहचान मुर्शिदाबाद बताकर रह रहे हैं जो भविष्य के लिए चिंताजनक है। विदित है कि संथाल परगना में समय रहते कार्रवाई नहीं होने के कारण बांग्लादेशी घुसपैठियों के चलते वहां की डेमोग्राफी बदल चुकी है।

एक जनहित याचिका में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा इसे गंभीर मामला बताते हुए संथाल परगना के सभी उपायुक्तों को आपसी सामंजस्य से बांग्लादेश से आनेवाले घुसपैठियों को चिह्नित कर वापस भेजने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह भी कहा यह किसी राज्य या जिले का मुद्दा नहीं है, बल्कि देश का मुद्दा है. इसके साथ ही अदालत ने मुख्य सचिव को भी निर्देश दिया है कि संताल परगना में आने वाले छह जिलें गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ के डीसी बांग्लादेशी घुसपैठियों के कार्रवाई पर स्वयं निगरानी रखें।

इसलिए महोदय जिला, राज्य और देश से जुड़े हुए विषय को गंभीरता से लेना उचित प्रतीत होता है इसके लिए अखबारों व ध्वनि विस्तारक यंत्रों से सूचना प्रसारित की जाय कि घुसपैठिये स्वयं ही जिला/देश को छोड़ दें साथ ही साथ इसके लिए जिला स्तरीय शिनाख्त एवं निगरानी टीम बनाकर बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

About Author

You may have missed