Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में पाँच सबर छात्राओं का निःशुल्क एडमिशन

जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में सबर छात्राओं के प्रोत्साहन के लिए बेहतर प्रयास किया गया है। सिंहभूम क्षेत्र जनजातीय बहुल क्षेत्र है इन्हें समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए माननीय कुलपति प्रो० डॉ० अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में इनके एडमिशन एवं परीक्षा शुल्क को भी निःशुल्क किया गया है ।

महिला विश्वविद्यालय की यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कि कुल पाँच छात्राओं ने स्नातक प्रथम वर्ष के इतिहास आनर्स में निशुल्क एडमिशन लिया है। इतना ही नहीं इनके रहने के लिए भी छात्रावास में व्यवस्था की गई है। विश्वविद्यालय में इस तरह के प्रयास से भविष्य में सबर जनजाति की कई छात्राएँ शिक्षित हो कर समाज में सबल बन सकेंगी ।

About Author