Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

माता आकर्षिणी आखान मेला में शिविर लगाकर 257 नेत्र रोगियों को दिया गया निशुल्क: चश्मा

खरसवां: आखान यात्रा के अवसर पर चिल्कु के माता आकर्षिणी देवी के प्रांगण में आयोजित वार्षिक आखान मेला में जिला अंधापन नियंत्रण समिति सरायकेला – खरसावां एवं श्री साईं सेवा संस्थान,रंगोगोड़ा के संयुक्त तत्वाधान में शिविर आयोजित करते हुए नेत्र दृष्टि दोष से पीड़ित व्यक्तियों को निःशुल्क नेत्र जांच किया गया एवं पीड़ितों को निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया । नेत्र जांच के दौरान मोतियाबिंद से ग्रसीत पाये गये रोगियों की सूची बनाई गई। गैर सरकारी संस्था श्री साईं सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष श्री कालीपद महतो ने बताया कि आपरेशन करने योग्य रोगियों का नेत्र आपरेशन भी श्री साईं सेवा संस्थान अपनी देखरेख में निःशुल्क करवाएगी।

शिविर का उद्घाटन मौके पर उपस्थित JBKSS के सक्रिय कार्यकर्ता व खरसावां विधानसभा के सम्भावित विधायक उम्मीदवार श्री सिद्धार्थ होनहागा के द्वारा विधिवत किया गया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने बताया कि नेत्रहीन व्यक्तियों को रोशनी प्रदान करने की दिशा में कार्य करना श्री साईं सेवा संस्थान रंगोगोडा का सराहनीय पहल है, मानवता के प्रति नि:स्वार्थ भाव से ईमानदारी पूर्वक सेवा करने से निश्चित रुप से परमात्मा से पुन्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से संगठित होकर कर मानवीय सेवा का कार्य करने की अपील की। शिविर में कुल 257 नेत्र रोगियों को निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया गया एवं 40 मोतियाबिंद के मरीजों के नाम सूचीबद्ध किए गए हैं जिनका शीघ्र ऑपरेशन कराए जाएंगे। जिला अंधापन नियंत्रण समिति, सरायकेला – खरसावां की ओर से भेजे गए नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा नेत्र रोगियों को निःशुल्क परामर्श दिया गया जिसके कारण शिविर में लोगों की भीड़ देखी गई। श्री साईं सेवा संस्थान, रंगोगोडा के मुख्य संरक्षक डॉ. घनपत महतो ने बताया कि नेत्रहीन व्यक्तियों के प्रति मेरी व्यक्तिगत संवेदना है जिसके कारण नियमित रूप से शिविर आयोजित कर अंधापन नियंत्रण की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।

आगामी दिनांक 17-01- 2024 को जय भैरव मेला मैदान, बेगनाडीह में, दिनांक 18-01-2024 को आटमाचिला मेला मैदान सांडेबुरू में, दिनांक -19.01.2024 को जे.एम.पी.क्लब, घोडालांग में एवं दिनांक -20.01.2024 को खांकडा मेला में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया है, जिसका लाभ नेत्र रोगी ले सकतें हैं। शिविर में मुख्य रूप से समाजसेवी चिकित्सक डॉ. जगदीश प्रसाद महतो, श्री साईं सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा महतो, सचिव श्रीमती सुलेखा महतो, कोषाध्यक्ष श्रीमती सरस्वती देवी,श्रीमती मीना महतो, श्री जीतेन्द्र महतो, श्री गोपीनाथ यादव ,श्री कालीपद महतो एवं आकर्षिणी मेला संचालन समिति के प्रमुख सह शिक्षक श्री रामजी सिंहदेव व हेमसागर प्रधान का अविस्मरणीय सहयोग रहा।

About Author