Categories

November 2, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

गायत्री परिवार का महिला सम्मेलन नवंबर में

जमशेदपुर : गायत्री परिवार टाटानगर का प्रज्ञा महिला मंडल और नवयुगदल युवा प्रकोष्ठ के अनुरोध पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख श्रधेया शैलबाला पंड्या जीजी जी के तरफ से टाटानगर उपजोंन के लिए 3 दिवशीय महिला सम्मेलन (नारी सशक्तिकरण शिविर ) के आयोजन का अनुमति दिया गया है।जिसमे शान्तिकुंज हरिद्वार से आदरणीया बहन श्रीमती शेफाली पंड्या बहनजी अपने ब्रह्मवादिनी बहनों की टोली के साथ पधारेंगे।

इस तरह का सम्मेलन झारखण्ड़ में पहली बार होने जा रहा है । इसलिए इस सम्मेलन में टाटानगर के तीनों जिले के 1000 से ज्यादा बहने भाग लेंगें । इस आयोजन के सफल संचालन हेतु प्रज्ञा महिला मंडल का एक महत्वपूर्ण गोष्ठी गायत्री ज्ञान मंदिर,भालूबासा में सम्पन्न हुआ । इस गोष्ठी की अध्यक्षता बहन जसवीर कौर ने किया । इसके अलावा महिला मंडल के पूर्व अध्यक्ष बहन रेखा शर्मा और जिला महिला प्रतिनिधि बहन मंजू मोदी के साथ जमशेदपुर और आदित्यपुर समेत 20 शाखाओं से सैंकड़ों बहनों ने भाग लिया ।

यह महिला सम्मेलन आगामी 20 से 22 नवंबर 2024 को सम्पन्न होगा । इस तरह के आयोजन को ले कर गायत्री परिवार टाटानगर के भाइयों और बहनों में काफी उत्साह है । इस आयोजन की सफलता के लिए प्रान्तीय युवा प्रकोष्ठ के समन्वयक श्री संतोष कुमार राय और उनके पूरी प्रान्तीय टीम के तरफ से अग्रिम शुभकामनाएं दिये गए । और साथ ही इस आयोजन में अपना पूर्ण सहयोग करने का आश्वाशन दिया।

About Author