Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में विद्याथियों के लिए रोजगार के स्वर्णिम अवसर, टेक महिन्द्रा द्वारा पूल कैम्पस का आयोजन

जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में विद्याथियों के लिए रोजगार के स्वर्णिम अवसर उपलब्ध कराते हुए महिन्द्रा टेक के द्वारा कैम्पस सेलेक्शन किया गया । कुल 2000 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया । दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड के बड़कागाँव की युवा विधायक अम्बा प्रसाद , माननीय कुलपति प्रो० डॉ० अंजिला गुप्ता, हेड कैम्पस हायरिंग बीपीएस श्री प्रत्युष राहुल, कैम्पस हायरिंग श्री कार्तिक , प्लेसमेन्ट को – ऑडिनेटर डॉ० रत्ना मित्रा एवं प्लेसमेन्ट सदस्य डॉ० कामिनी कुमारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रो० डॉ अंजिला गुप्ता द्वारा की गई । माननीय कुलपति ने अपने स्वागत भाषण में उपस्थित सभी जनों का स्वागत करते हुए कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है झारखण्ड के 15000 विद्याथियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी को एक स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ है कि पूल कैम्पस प्लेसमेन्ट के द्वारा कोल्हान क्षेत्र के विद्यार्थियों को बे बेहतरीन अवसर प्रदान करे और सशक्त करे ।

मुख्य अतिथि माननीय विधायक अम्बा प्रसाद ने अपने वक्तव्य में सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा इस कैम्पस सेलेक्शन के द्वारा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है देश के सर्वांगीण विकास के लिए एक विजन होना चाहिए। युवा शक्ति को जोड़ने की आवश्यकता है वर्त्तमान समय में बेरोजगारी बड़ी समस्या है युवा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तब एक बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं । महिला को भी सशक्त करने की आवश्यकता है। समाज में परिवर्तन लाने इनकी भी अहम भूमिका है।

हेड कैम्पस हायरिंग बी पी एस ने कहा कि झारखण्ड न सिर्फ प्राकृतिक रूप से सम्पन्न है बल्कि मानव संसाधन से भी समृद्ध है। टेक महिन्द्रा आपको प्रशिक्षित करेगा ताकि आपका विकास हो। अर्जुन के समान आपकी तीक्ष्ण दृष्टि हो एवं सीखने की प्रवृत्ति होनी चाहिए । धन्यवाद ज्ञापन प्लेसमेन्ट को – ऑडिनेटर डॉ रत्ना मित्रा द्वारा किया गया । मंच संचालन अंग्रजी विभागाध्यक्ष डॉ० मनीषा टाइटस के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ० नूपुर अन्विता मिंज, श्री रितेश ठाकुर, टेक्निकल स्टाफ श्री विश्वनाथ राव, श्री सोरीश कुमार कुण्डु, श्री तपन मोदक, श्री तुषार, श्री विष्णु, श्री रणजीत, श्री मानकी एवं कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न छात्र छात्राएँ उपस्थित थे ।

About Author