Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

13 ओर 14 जनवरी को होगा दोमुहानी संगम महोत्सव का भव्य आयोजन

जमशेदपुर के सोनारी में “दोमुहानी संगम महोत्सव की तैयारी जोरो पर है. 13 और 14 जनवरी को होने वाले इस भव्य महोत्सव में इस बार हजारों की संख्या में भक्तों का महा जुटान होगा. इसको लेकर शुक्रवार को हिंदू उत्सव समिति की ओर से सोनारी दोमुहानी घाट पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से विश्वमभर दास जी महाराज, हिन्दू उत्सव समिति के संरक्षक शिवशंकर सिंह,मार्गदर्शक कन्हैया सिंह,मार्गदर्शक पूर्व डीआईजी राजीव रंजन,आयोजक रवि प्रकाश सिंह, सुखदेव सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि आगामी 13-14 जनवरी को दोमुहानी घाट पर भव्य आयोजन होने जा रहा है. कार्यक्रम का उद्घाटन शनिवार को होगा. उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रुप में सांसद विद्युत वरण महतो के साथ पर्यावरण विद् पद्मश्री जमुना टुडु एवं खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य एवं नदियों पर शोध का विशेष अनुभव रखने वाले मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे. उद्घाटन के बाद कार्यक्रम में पर्यावरण पर एक विशेष सत्र में उपस्थित अतिथि अपना अनुभव साझा करेंगे. इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में छऊ नृत्य एवं गायक अभिषेक पाठक और गायक अरुण देव यादव एवं लोक गायक सोनू सिंह दुलरुआ की प्रस्तुति होगी. वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समाज व धर्म क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा.

5100 दीयों से जगमगाएगा संगम, बनारस से आएंगे पुरोहित
इसके साथ ही 14 जनवरी दिन रविवार को भव्य गंगा आरती का आयोजन होगा जिसकी शुरुआत नदी पूजन और अभिषेक के साथ होगी. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं ईचागढ़ विधानसभा विधायक सविता महतो उपस्थित रहेंगी. इस दौरान ओडिशा से एक नृत्य ग्रुप की प्रस्तुति होगी जो गंगा के उद्गम से लेकर समागम को प्रस्तुत करेंगे. भव्य गंगा आरती के दिन आयोजन समिति द्वारा नदी तट पर दीपोत्सव का भी कार्यक्रम है जिसमे कार्यकर्ताओं द्वारा 51000 दीपो से नदी तट को सजाया जाएगा. कार्यक्रम की शुरुआत 3 बजे से होगी. समिति ने इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

Grand event of Domuhani Sangam Mahotsav will be held on 13th and 14th January.

About Author