Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 935 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट के साथ कंबल का किया वितरण..

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को अपने कदमा स्थित कार्यालय में झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत कदमा,सोनारी,बिष्टुपुर,मानगो के रहने वाले वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के 935 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का वितरण किया.

अब इन लाभुकों को पेंशन मिलना प्रारंभ हो जाएगा.इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों के बीच स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बढ़ते ठंड को देखते हुए कंबल का भी वितरण किया.इस दौरान संजय तिवारी,मनोज झा,बबुआ झा,बबन शुक्ला ,प्रभात ठाकुर,माजिद अख्तर,इरशाद हैदर,अमित कुमार,तुला डा,आयून,रवि दुबे,धनु महतो,सुकुमारी,जितेंद्र सिंह,जय प्रकाश साहू, सरबजीत सिंह,राजकुमार दास,उज्ज्वल गुहा,सुमित ठाकुर,शिल्पी चक्रवर्ती, राजेश गोराई,निमाई अग्रवाल ,दिनेश पोद्दार, कैलाश रजक सहित बहुत सारे कार्यकर्ता उपस्थित थे…

Health Minister Banna Gupta distributed blankets along with pension acceptance certificates among 935 beneficiaries.

About Author