Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

हेमंत सरकार युवाओ पर लाठी डंडा बरसाना बंद करें- गणेश महाली

भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने कहा की राज्य की हेमंत सरकार रोजगार विरोधी सरकार है,उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने चुनाव पूर्व युवाओं को हर साल पांच लाख नौकरी,बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता,स्थानीय नीति नियोजन नीति सहित अन्य लोकलुभावन वादा के साथ सत्ता हासिल किया था पर सत्ता मिलने के बाद हेमंत सोरेन ने इन सारी बातों पर एक भी अमल नहीं किया।
परंतु अब युवा साथी रोजगार (बाहली) की मांग कर रहे हैं तो युवाओ पर लाठी डंडा बरसा रहें है।

इतना ही नहीं उन्होंने पूर्व के भाजपा सरकार की आंगनवाड़ी सेविका के लाठीचार्ज पर हाय तौबा मचाया था और अब हेमंत सोरेन की सरकार एव उनके प्रशासन ने किस कदर शांतिपूर्वक आंदोलन कर अपनी मांगों की मांग करने वाले सहायक पुलिस,पारा शिक्षक,स्वास्थ्य सहिया,आंगनवाड़ी सेविका,होमगार्ड के जवान पर भी लाठी डंडा बरसाया गया था यह किसी से छिपा नहीं है ओर अब बहाली रोजगार की मांग करने वाले बेरोजगार युवा साथी पर भी हेमंत सोरेन ने लाठी डंडा वर्षा कर आवाज को दबाने और लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास कर रही है।

वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार की गलत नीति और नियत के कारण युवाओं के भविष्य अंधकार में है अब युवा साथी जाग चुके हैं 2024 में इस युवा विरोधी सरकार का जाना तय है।

युवा साथी झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक,मंत्री से हिसाब मांगे कहां गया बेरोजगारी भत्ता,हर साल पांच लाख नोकरी,सालाना 75 हजार रूपीया कब मिलेगा।

युवाओं के आंदोलन से हेमंत सोरेन सरकार इतनी डरी हुई थी कि लाठी चार्ज करके भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा और जयराम महतो को भी गिरफ्तार किया। यदि हेमंत सोरेन सरकार युवाओं को नौकरी दे देते तो जयराम महतो को आंदोलन क्यों करना पड़ता।

About Author