ICHAGARH : लू की चपेट में आई महिला, पीएलवी कार्तिक गोप के पहल से बची जान….

SERAIKELLA : ईचागढ़ प्रखण्ड क्षेत्र की दालग्राम गांव के एक महिला अचानक लू की चपेट में आ गई। यह सूचना मिलते ही तत्काल पीएलवी कार्तिक गोप ने ऑटो की प्रवंध कर मरीज को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी ईचागढ़ ले जाकर भर्ती कराया ।
इसकी जानकारी देते हुए पीएलवी कार्तिक गोप ने बताया कि उक्त दालग्राम गाँव मे वृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे धूप की तेज में भीषण गर्मी के दौरान उक्त महिला गुरुवारी लायेक कोई आवश्यक कार्य पर घर से निकलकर मात्र कुछ ही दूर जा पहुँची थी और अचानक बेहोश होकर गिर गई। जिसे उनकी पति चित्तरंजन ने देखा और आसपास के लोगों को बुलाकर उसे पेड़ की छांव में लेकर आए ।
जिसकी सूचना मिलते ही श्रीगोप ने उसकी गंभीर हालात को देखकर उसे ऑटो का प्रवंध कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया । श्रीगोप ने बताया कि जहाँ चिकित्सकों ने मरीज की स्थिति को देखकर कहा कि अस्पताल पहुंचाने में अगर और कुछ देर होता तो इसे बचाना मुश्किल था। यह बातें सुनकर दालग्राम गाँव के ग्रामीणों ने पीएलवी कार्तिक गोप के द्वारा मानवता का परिचय देते हुए किया गया निःस्वार्थ सेवा भाव से तत्काल उक्त महिला मरीज को अस्पताल पहुंचाने की यह पहल का सराहना की। साथ ही मरीज की परिजनों ने उनका आभार जताया।
