Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

ICHAGARH : आखिर किसके इशारे पर ईचागढ़ में चल रही है अवैध बालू ढुलाई, प्रशासन क्यों है मौन…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055(wa)

SERAIKELLA : अवैध खनन पर रोकथाम के लिए जहाँ राज्य सरकार की जारी निर्देश एवं ईचागढ़ अंचल अधिकारी को टास्क फोर्स नियुक्त के बावजूद आखिर किसके इशारे पर चल रही है । ईचागढ़ में अवैध बालू खनन और ढुलाई पर चुप क्यों है स्थानीय प्रशासन। मामला बहुत ही संवेदनशील है। इसे समझ पाना वाकई इतना आसान भी नहीं।

बताया जाता है कि ईचागढ़ और तिरुलडीह थाना क्षेत्र में निर्वाध गति से बालू ढुलाई होती है। जहाँ सड़कों पर बालू बिखरा पड़ा होता हुआ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्षेत्र में किस दर पर अवैध बालू ढुलाई हो रही है। ऐसी अवैध बालू खनन और ढुलाई की रोकथाम पर पहल करने की वजाय प्रशासन की मौन रहने से क्षेत्र की अवैध कारोबारियों का मनोबल बढ़ना स्वाभाविक है।

ऐसे ही एक मामला सामने आया कि ईचागढ़ प्रखण्ड क्षेत्र की खोखरो-कारकीडीह नदी पुलिया के नीचे गहरा खाई में अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर गिर गई पर गनीमत है कि चालक बच गया और ट्रैक्टर छोड़कर भागने में कामयाब हो गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना गत रविवार दोपहर करीब तीन बजे की है जब एक ट्रैक्टर से अवैध बालू लादकर जा रहा था इसी दौरान गाँव की एक घर को क्षतिग्रस्त कर भागने की क्रम में यह घटना घटी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गया। और अवैध बालू कारोबारियों में अफरा तफरी मच गया।

पर क्षेत्र में चर्चा यही जोरों से चल रही है कि यह खेल आज कोई नया नहीं है, किसी पर कोई आंच आनेवाला नहीं है, कल से सब वही दुहरायेगा।

इधर जानकारों का माने तो यह स्थिति बहुत ही गंभीर है तथा क्षेत्र में शांति और व्यवस्था की दृष्टिकोण में ऐसा अवैध खनन और ढुलाई पर अधिकारियों का मौन रहना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को संरक्षण देने की समान ही समझा जाता है।

About Author