Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

श्री श्री शीतला माता मंदिर टुईलाडुंगरी में जल रहे 21अखंड ज्योत का हुवा विसर्जन

सभी की मनोकामना पूर्ण हो, इसी मंगल कामना के साथ ज्वारा पूजा का हुवा विसर्जन

जमशेदपुर: टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्र अखंड ज्योत ज्वारा पूजा का भव्य विसर्जन शोभा यात्रा निकाला गया, हजारों लोगो की उपस्थिति में भजन और जश गीत गाते हुए श्रद्धालु और भक्तगण सड़को पर ज्योत विषर्जन जुलूस में सम्मिलित हुए, सबसे पहले स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए युवा और महिलाएं सड़क पर पानी देते हुए सफाई कर रही थी उसके पश्चात महिलाओं द्वारा सड़क पर पुष्प वर्षाये जा रहे थे, महिलाएं अपने सर पर अखंड ज्योत कलश लहलहाते ज्वारा के साथ ले कर चल रहे थी कतारबध तरीके से, शोभा यात्रा में मां दुर्गा, मां काली और हनुमान जी की झांकी लोगो को लुभा रही थी।

छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली ने सभी को झुमाया और माता का वास करने वाले माता सवार हो कर संग चल रही थी, सड़क पर दर्शन करने वाले लोगो और जयकारा लगाने वालो की संख्या भी उतनी ही थी, गढ़हाबासा के कुंआ में जा कर विसर्जन पूजा संपन्न हुवा, अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की नौ दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान के समापन के पश्चात मंदिर प्रांगण में आज हजारों लोगो ने भोग प्रसाद ग्रहण किया साथ ही पूजा पाठ को विधि विधान के साथ संपन्न कराने वाले बैगा, पंडा, पुजारी उनके सहयोगी और जश गायन मंडली को परम्परा अनुरूप आरती कर उनको नारियल भेट कर विदाई दी गई।

विशाल विसर्जन शोभा यात्रा में राजू गिरी, दिनेश कुमार, परमानंद कौशल, गिरधारी साहू, मोतीलाल साहू, चंद्रिका निषाद, गंगाराम साहू, शंकर लाल, महावीर प्रसाद, अनिल कुमार, रामेश्वर साहू, कामेश्वर साहू, दयालु निषाद, मनमोहन लाल साहू, जमुना निषाद, इंद्रा साहू, द्रौपदी साहू, नूतन साहू, मंजू ठाकुर, नंदनी साहू, गौरी साहू, फुलेश्वरी निषाद, कमला निषाद, श्रीनू राव, धर्मराज साहू, प्रांची निषाद, जितेंद्र साहू, रेमन कुकर, रोशन साहू, दीपक साहू, पारस लाल, बिहारी लाल, डी प्रसाद राव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे

About Author